Advertisement

श्रमिकों के खाते में भेजे पांच-पांच हजार

 श्रमिकों के खाते में भेजे पांच-पांच हजार

 दिल्ली सरकारने सोमवार को 23,256 निर्माण श्रमिकों को पांच-पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता जारी की।कुल 11.6 करोड़ रुपये अगले एक दो दिन में सभी श्रमिकों के खाते में पहुंच जाएंगे।

Video Link : https://youtu.be/_Ga8L5T1U_Q



मदद का प्रयासः बीते साल प्रदूषण के चलते निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध से प्रभावित श्रमिकों को राहत पहुंचाने के लिए केजरीवाल सरकार ने सहायता राशि जारी की। अभी तक अलगअलग मजदूरों को आर्थिक सहायता के लिए सरकार विभिन्न चरणों में 350 करोड़ रुपये भेज चुकी है। अफसरों के मुताबिक, भवन एवं निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड में पंजीकृत4.92 लाख श्रमिकों को पहले ही पैसा भेजा जा चुका है।कुछ श्रमिकों के बैंक खाते में दस्तावेजों की कमी के चलते इन्हें पैसा नहीं मिला था।



श्रमिक देश की : इस अवसर पर उपमख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार निर्माण श्रमिकों के साथ हर कदम पर खड़ी है। निर्माण श्रमिक देश के रीढ़ की हड्डी हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में निर्माण गतिविधियों पर रोक से श्रमिकों की आजीविका प्रभावित हुई थी। उसकी भरपाई के लिए यह आर्थिक मदद दी जा रही है।

Important Note: 

जिनके खाते अपडेट नहीं वे जरूर करालें


  •  राजधानी दिल्ली में करीब 11 लाख निर्माण श्रमिक हैं, जिनमें से नौ लाख श्रमिक, कल्याण बोर्ड के साथ पंजीकृत है।

  •  सिसोदिया ने कहा,जिन श्रमिकों को बैंक खातों में समस्या होने या खाते के अपडेट होने के कारण सहायता राशि प्राप्त नहीं हुई है, वे -डिस्ट्रिक्ट वेबसाइट पर निःशुल्क अपने बैंक खातों की डिटेल संशोधित करवा लें 

  • जिनका पुराना पंजीकरण का नवीनीकरण नहीं हो पाया है, वो भी अपनी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कखाएं . निर्माण श्रमिकों के लिए विभिन्न योजनाओं जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य लाभ, विवाह,मातृत्व,पेंशन आदि का लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं

                                    News Paper Link : Click Hare



Post a Comment

0 Comments